26 जनवरी 2013 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने मुस्लिम राष्ट्रों का आहवान किया है कि वे एकता स्थापित करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें और ज़ायोनी शासन का अंत एकता के लक्ष्यों में से एक है......

इस्लामी  गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने मुस्लिम राष्ट्रों का आहवान किया है कि वे एकता स्थापित करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें और ज़ायोनी शासन का अंत एकता के लक्ष्यों में से एक है।तेहरान में रविवार को 26वें इस्लामी एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा कि एसी स्थिति में जब ज़ायोनी, पीड़ित लोगों पर अत्याचार और उनकी हत्याएं कर रहे हैं, हमें चुप नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि साम्राज्यवादी शक्तियों के विरुद्ध एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि न्याय तथा मानवप्रेम इस्लामी राष्ट्रों की एकता के दूसरे महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं।राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने मुसलमानों के बीच मतभेद के कारणों की समीक्षा करते हुए कहा कि क़ुरआन मजीद का सही अर्थ और पैग़म्बरे इस्लाम की शिक्षाओं को सही प्रकार से समझने में कुछ मुसलमानों की असमर्थता मतभेदों का कारण है।26वां इस्लामी एकता सम्मेलन तेहरान में जारी है जिसमें 102 देशों के शीया व सुन्नी बुद्धिजीवी व विचारक उपस्थित हैं।............166